जल्द ही काली पहाड़ी इलाके को मिलेगी कचरे के ढेर से मुक्ति:
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल नगर निगम के ग्रीन आसनसोल क्लीन आसनसोल को ध्यान में रखते हुए आसनसोल कालीबाड़ी डंपिंग ग्राउंड की सफाई और आसनसोल की सफाई के लिए यहां रिफाइनिंग मशीन लगाई जा रही है, जिससे कालीबाड़ी के डंपिंग वेस्ट को एक तरफ खाद की तरह बनाया जाएगा तो वहीं प्लास्टिक को छांटकर प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा क्योंकि आसनसोल के प्रवेश द्वार पर यह एक गंदी जगह बन गई है। इस कार्यक्रम में आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय दोनों उप मेयर वसीम उल हक और अभिजीत घटक कमिश्नर राहुल मजूमदार एमएमआईसी गुरदास चटर्जी मानस दास सुब्रतो अधिकारी सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी उपस्थित थे। मौजूद थे। इस मौके पर घर घर कचरा लेने वाले सफाई कर्मियों को सुरक्षा कीट प्रदान की गई। और विभिन्न चीजें ताकि वे स्वयंकाम कर सकते हैं । इस मौके पर मेयर ने कहा कि दिसंबर तक 26 वार्डों ने घर घर कचरा उठाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । 14 वार्डों ने यह काम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही पांच बोरो को लोहे के कूड़ेदान भी दिए गए । जल्द ही यहां एक रिसाइकलिंग मशीन बिठाई जाएगी जिससे एक तरफ जहां काली पहाड़ी इलाके को कचरे से मुक्ति मिलेगी वहीं कचरे से विभिन्न बायो प्रोडक्ट भी बनाए जा सकेंगे












