आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया संवाददाता सम्मेलन विकास की कई योजनाओं के बारे में दी जानकारी:
1 min read

*आसनसोल* :आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज एडीडीए के गेस्ट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उनके साथ आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन उर्फ दासु भी मौजूद थे संवाददाता सम्मेलन के दौरान अभिजीत घटक ने कुछ प्रस्तावों और कुछ कार्यों के बारे में जानकारी दें जिन को बतौर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने हाथों में लिया है उन्होंने बताया कि आसनसोल हो या रानीगंज या फिर पांडवेश्वर या आसनसोल संसदीय क्षेत्र का कोई भी हिस्सा हर क्षेत्र में शत्रुघ्न सिन्हा की नजर है और वह वहां पर विकास कार्य कर रहे हैं विशेषकर स्कूलों में विकास को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा काफी संजीदा है इसके लिए कई स्कूलों में सोलर पैनल लगाने बीबी कॉलेज में नया ऑडिटोरियम बनाने का फैसला उन्होंने लिया है इसके साथ ही पांडवेश्वर सहित आसनसोल संसदीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ढलाई रास्तों का निर्माण किया जाएगा और स्ट्रीट लाइट का भी इंतजाम किया जाएगा वही स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह चाहते हैं आसनसोल में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाए इसके साथ ही वह और ज्यादा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने के बारे में भी प्रयासरत हैं उन्होंने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि उनके संसदीय क्षेत्र से कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए केंद्र सरकार की तरफ से जो आर्थिक मदद मिलती है वह बहुत जल्द मुहैया कराई गई है उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष धन्यवाद दिया वहीं उन्होंने घोषणा की कि आगामी 3 दिसंबर को आसनसोल के रविंद्र भवन में एक नाटक का मंचन किया जाएगा जिसमें वह भी अभिनय करेंगे नाटक का नाम है पति-पत्नी और मैं उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त नाटक है जिसे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह प्रसिद्ध चित्रकार एमएफ हुसैन सहित तमाम गणमान्य लोगों द्वारा सराहा गया है












