ईसीएल के सालानपुर एरिया में निजी सुरक्षाकर्मियों ने किया परिवहन ठप:
1 min read
सालनपुर :निजी सुरक्षा कर्मियों ने ईसीएल के सालनपुर इलाके में कोयला खनन का सारा काम तृणमूल कांग्रेस के झंडे तले रोक कर विरोध जताया । आज करीब एक घंटे तक कोयला उत्पादन का काम बाधित रहा. हालांकि परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप रही.
निजी सुरक्षाकर्मियों ने आसनसोल के ईसीएल के सालनपुर क्षेत्र की सभी कोयला खदानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।सालानपुर क्षेत्र में छह कोयला खदानें हैं।उन्होंने सुबह से ही तृणमूल कांग्रेस के बैनरों के साथ सभी छह कोयला खदानों और क्षेत्रीय कार्यालय का सारा काम बंद कर दिया और विरोध में शामिल हो गए । उनकी शिकायत है कि वे 25 साल से अधिक समय से कोयला खदानों में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे हैं। अब ईसीएल का कहना है कि उन्हें निजी सुरक्षा गार्ड की जरूरत नहीं है। ईसीएल 173 सुरक्षा गार्ड और उनके परिवारों के बारे में नहीं सोच रहा है। लेकिन अब यह लोग कहां जाएंगे। उन्होंने उनके तुरंत पुनर्बहाली की मांग की वरना यह आंदोलन और बड़ा होगा । निजी सुरक्षाकर्मियों ने बताया के इस बारे में उनकी बाराबनी के विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से भी बात हुई है और उन्होंने भी इनके आंदोलन को समर्थन दिया है । घटना की सूचना पाकर
सालानपुर क्षेत्र के ईसीएल के महाप्रबंधक वाईपीके सिंह मौके पर पहुंचे।उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी बातों को उच्च अधिकारियों तक पंहुचाया गया है । उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों से बात चल रही है।












