कुल्टी कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर डीवाईएफआई और एसएफआई का प्रदर्शन:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी कॉलेज में रक्तदान शिविर में छात्रों व छात्राओं पर हुए हमले के मामले में आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज कुल्टी में एसएफआई व डीवाईएफआई द्वारा एक रैली निकाली गयी। आज की रैली कुल्टी से शुरू हुई और कुल्टी थाने के सामने समाप्त हुई।पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया ।उन्होंने घटना में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.डीवाईएफआई की राज्य सचिव मीनाक्षी मुखर्जी सहित तमाम एसएफआई और डीवाईएफआई कार्यकर्ता तथा समर्थक उपस्थित थे। इस संदर्भ में मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि कल तृणमूल कांग्रेस के जिन तीन गुंडों ने रक्तदान शिविर में घुसकर गुंडागर्दी की वामपंथी विद्यार्थियों और कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ मारपीट की उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है उन्होंने कहा कि जिन तीन लोगों ने यह हमला किया वह कॉलेज के छात्र भी नहीं थे लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है उन्होंने कहा कि आम जनता पुलिस से डरी हुई रहती है लेकिन तृणमूल कांग्रेस की शह पर गुंडों की इतनी हिम्मत हो गई है कि वो इस तरह हमला चला कर भी शांत नहीं बैठ रहे जिन पर हमला किया है उनको फोन पर धमकी दे रहे हैं उन्होंने पुलिस प्रशासन से सवाल किया कि आखिर वह चाहते क्या हैं कि यहां गुंडे रहे या आम जनता शांति से वास करें












