बर्नपुर में एक गृहिणी की फंदे से लटकती लाश मिली मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप:
1 min read
*बर्नपुर* :बर्नपुर के हीरापुर थाने के रहमतनगर में एक गृहिणी का फंदे से लटका शव मिला। बुधवार को घर के अंदर गृहिणी का लटका हुआ शव देख घर के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी. खबर पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया । हालांकि मृतका के मायके के लोगों का आरोप है कि मृतका ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे जिसके परिणामस्वरूप यह घटना घटी । पुलिस घटना की जांच में जुट गई है । घटना के बारे में बताते हुए मृतका की एक रिश्तेदार ने कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले मृतका रोज़ी से झगड़ा किया करते थे। उन्होंने बताया कि एक बार दो महीने के लिए मृतका रोज़ी अपने मायके आ गई थी । तब भी ससुराल वाले उसे लेने नही आए थे वही उसे ससुराल छोड़ कर आए थे । उन्होंने आरोप लगाया कि रोजी ने खुदकुशी नही की है ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है । उन्होंने बताया कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती क्योंकि उसकी एक छोटी बेटी है और वह अपनी बेटी को छोड़कर आत्महत्या नहीं कर सकती












