वर्ल्ड एड्स डे पर आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली:
1 min read

*आसनसोल* :वर्ल्ड एड्स डे के अवसर पर आज आसनसोल जिला अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली गई इस रैली में आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरीटेंडेंट ड निखिल चंद्र दास विशेष रूप से उपस्थित थे इस मौके पर निखिल चंद्र दास ने कहा कि पहले की तुलना में एड्स को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है पहले अगर किसी को एड्स होता था तो उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है अब लोगों को समझ में आ रहा है कि यह एक ऐसा रोग है जिससे छुटकारा मिल सकता है उन्होंने लोगों को एड्स के प्रति और जागरूक होने की सलाह दी उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है जो असुरक्षित यौन संबंध एक सिरिंज से कई लोगों को इंजेक्शन लगाने से और एड्स से ग्रसित किसी व्यक्ति का खून चढ़ाने से फैलती है इसके अलावा जिनको टीबी या हेपिटाइटिस जैसी बीमारियां हैं उनको भी सावधान रहने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि वह इस बीमारी से ग्रसित हो सकता है तो उसे बिना देरी किए जांच करा लेनी चाहिए ताकि उसका इलाज संभव हो सके। ड दास ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लोगों को इस बीमारी से पीड़ित होने की ज्यादा आशंका है वहां पर सिलसिलेवार तरीके से जागरूकता फैलाने का कार्यक्रम किया जा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा












