shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा:

1 min read

आसनसोल*     :आसनसोल नगर निगम में आज एक बोर्ड मीटिंग हुई इस बोर्ड मीटिंग में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीम उल हक तमाम एमएमआईसी सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज की बैठक में विकास को लेकर चर्चा हुई आने वाले समय में किस तरह से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा सके बैठक में इस पर चर्चा की गई उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी अवैध अतिक्रमण या निर्माण की बात सामने आ रही है नगर निगम की तरफ से उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि शुक्रवार या शनिवार को आसनसोल नगर निगम के कुछ एक इलाकों में अवैध निर्माण को तैड़ा जाएगा।

वही टैक्स कलेक्शन को लेकर उन्होंने कहा कि पहले से स्थिति मैं सुधार आया है उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से नगर निगम की तरफ से दबाव डाला गया है और अधिकारियों की सक्रियता भी बढ़ी है जिससे टैक्स कलेक्शन में पहले से काफी सुधार हुआ है । उन्होंने कहा कि आने वाले महीने के 1 से 15 तारीख तक विभिन्न वार्डों में टैक्स कैंप लगाए जाएंगे वही इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में सबसे पहले कुछ दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई इसके उपरांत आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य की रूपरेखा तैयार की गई ताकि आने वाले समय में तेजी से क्षेत्र का विकास संभव हो सके इसके लिए किस मद में कितनी राशि की जरूरत होगी उस पर भी विचार विमर्श किया गया हवाई उन्होंने कहा कि सैनिटरी डिपार्टमेंट में फिर से श्रमिकों के जरिए वीसीडी को शुरू करने का निर्णय लिया गया । यह दिसंबर महीने से मार्च महीने तक जारी रहेगा ।

उन्होंने बताया कि इसके उपरांत गुरदास चैटर्जी गुलाम सरवर  हशमतुल्लाह जैसे कुछ पार्षदों के कुछ प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावों पर चर्चा नहीं कार्यान्वयन पर भी जोर दिया गया । वही पार्किंग को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई उन्होंने बताया कि यह फैसला हुआ है कि 1 या 2 दिसंबर से नगर निगम ही इसके संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा लेकिन अगर उससे पहले  किसी पार्किंग के लिए किसी व्यक्ति ने बकाया राशि का भुगतान कर दिया तो उसे पार्किंग की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार किया जा सकता है । वहीं अवैध अतिक्रमण या निर्माण पर भी अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी उन जगहों पर जा रहे हैं और जहां कहीं भी अवैध अतिक्रमण या निर्माण हुआ है उनको नोटिस दिया गया है और वह जल्द नगर निगम सरकारी जमीनों पर अपना कब्जा बना लेगा वहीं अटैक्स को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि मंत्री फिरहाद हकीम को आवेदन किया गया है और बहुत जल्द आसनसोल नगर निगम के लिए एक रिव्यू कमेटी का गठन किया जाएगा और यहां के लोगों को जितना हो सके रियायत दी जाएगी उन्होंने बताया कि टीएमसी पार्षद रणवीर सिंह आज की बैठक में अनुपस्थित रहे और उनके पास उनकी अनुपस्थिति के कारण की कोई जानकारी नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page