shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर द्वारा उठाए गए मुद्दों पर मेयर ने लिए तत्काल फैसले:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग हुई जहां पर मेयर विधान उपाध्याय आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीम उल हक सभी एमएमआईसी तथा विभिन्न वार्डों के पार्षद गण उपस्थित थे आज की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई इस दौरान आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने दो मुद्दों को लेकर मेयर का ध्यान आकर्षित किया। इनमें से जो पहला मुद्दा था वह था आसनसोल नगर निगम के अभियंता उज्जवल बनर्जी को दिए गए एक्सटेंशन का मुद्दा पिछले एक बोर्ड मीटिंग में उज्जवल बनर्जी को मार्च 2023 तक एक्सटेंशन दिया गया था जिस पर गुलाम सरवर ने कड़ी आपत्ति जताई उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जवल बनर्जी एक भ्रष्ट अधिकारी हैं जिन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नगर निगम में व्यापक भ्रष्टाचार किया है उन्होंने सवाल किया कि ऐसे एक भ्रष्टाचारी अभियंता को एक्सटेंशन देने की क्या जरूरत आन पड़ी उन्होंने फौरन एक्सटेंशन को रद्द करने की मांग उठाई गुलाम सरवर की बात सुनते ही मेयर ने उनको दिए गए एक्सटेंशन को रद्द कर दिया इसके उपरांत एक और जो उठाया वह था अटवाल भवन में फिर से ट्रेड लाइसेंस दिए जाने का मुद्दा उन्होंने कहा कि जब मेयर द्वारा अटवाल भवन में ट्रेड लाइसेंस को रद्द कर दिया गया था तो 3 दिनों के अंदर फिर से उस ट्रेड लाइसेंस को कैसे बहाल किया गया इस पर भी मेयर ने गुलाम सरवर के साथ सहमति जताते हुए कहा कि अटवाल भवन मैं बाजार कोलकाता को जो ट्रेड लाइसेंस दिया गया था उसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है गुलाम सरवर ने मेयर को तत्काल फैसले लेने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस बात की भी छानबीन होनी चाहिए की जिस ट्रेड लाइसेंस को स्वयं मेयर द्वारा रद्द किया गया था उसे किस तरह से 3 दिनों के अंदर रिन्यू कर दिया गया उन्होंने कहा कि इस बात की भी छानबीन होनी चाहिए कि आखिर नगर निगम में वह कौन लोग हैं जो मेयर की बात को नजरअंदाज करके इस तरह के अवैध काम कर रहे हैं इसके उपरांत गुलाम सरवर ने बोर्ड मीटिंग में ही मेयर विधान उपाध्याय को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह से उन्होंने नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि नगर निगम और मेयर के हर सही फैसले के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और वह भी चाहते हैं कि नगर निगम के जरिए इस पूरे क्षेत्र का सामग्री विकास हो एक और मुद्दा जो गुलाम सरवर ने बैठक में उठाया वह था किसी एक इंटरव्यू में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी द्वारा 41 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह को पागल कहने का मुद्दा गुलाम सरवर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि वह उनके सहकर्मी है और चेयरमैन द्वारा उनको पागल कहे जाने का वह कड़ा विरोध करते हैं इस पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि उन्होंने रणवीर सिंह को पागल नहीं कहा इसे लेकर बैठक के दौरान थोड़ी नोकझोंक भी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page