चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बेलडंगाल इलाके में स्वास्थ्य केंद्र के सामने किया नए शेड का शिलान्यास:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने आज आसनसोल के बेलडंगाल इलाके में स्थित स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक नए शेड का शिलान्यास किया इस बारे में जानकारी देते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि कोरोना के समय यह देखा गया था कि इस स्वास्थ्य केंद्र में जो लोग आते थे उनको गर्मी बरसात में बाहर भारी असुविधा के बीच खड़े रहना पड़ता था । तभी यह फैसला लिया गया कि स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक शेड बनाया जाएगा आज शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया उन्होंने बताया कि इस कार्य में 5 लाख रुपए की लागत आएगी । उन्होंने कहा कि अगर लोगों की जरूरत के लिए और ज्यादा राशि की जरूरत होगी तो वह भी मुहैया किया जाएगा ।












