मंगलवार की नगर निगम की बोर्ड मीटिंग को लेकर चढ़ रहा सियासी पारा:
1 min read
आसनसोल :मंगलवार को आसनसोल नगर निगम में बोर्ड मीटिंग होने वाली है आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद जीतू सिंह ने कहा है कि वह इस बोर्ड मीटिंग का बॉयकॉट करेंगे क्योंकि मीटिंग में उनको कुछ बोलने का अवसर प्रदान नहीं किया जाता इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि यह उनका मसला है अगर वह बायकाट करना चाहते हैं तो कोई कुछ नहीं कर सकता उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार जो भी सही होगा वह कदम उठाया जाएगा वही विरोधियों द्वारा जीतू सिंह के बयान को हथियार बनाकर नगर निगम प्रशासन पर यह कटाक्ष किया जा रहा है कि पहले तो विपक्ष के पार्षद कहा करते थे कि उनको बोर्ड मीटिंग में कुछ बोलने का मौका नहीं दिया जाता अब सत्ता पक्ष के पार्षद भी यही आरोप लगा रहे हैं इस पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि उनको नहीं पता कि विपक्ष के कौन से पार्षद इस तरह की बातें कर रहे हैं क्योंकि यहां पर सत्ता पक्ष हो या विपक्ष जो भी पार्षद अपने वार्ड की जायज मांगों को लेकर आते हैं उनको पूरा किया जाता है












