एक दिसंबर से नगर निगम करेगा पार्किंग का परिचालन:
1 min read
आसनसोल* :एक दिसंबर से आसनसोल नगर निगम खुद ही शहर के सात पार्किंग चलाएगी । इस आशय की जानकारी आज मेयर विधान उपाध्याय ने दी । उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर तक आसनसोल नगर निगम द्वारा इस जन को करने के लिए जरूरी कर्मियों का इंतजाम कर लिया जाएगा । उसके उपरांत 1 दिसंबर से सात पार्किंग को नगर निगम खुद चलाएगी । आपको बता दें कि बीते कुछ समय से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र मे पार्किंग को लेकर काफी विवाद चल रहा था। विपक्ष का यह आरोप था कि पार्किंग का टेंडर लेने वाले निगम को पैसे नही देते जिससे निगम को करोड़ों का नुकसान होता है । निगम की तरफ से ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर करने की भी बात कही गई थी। नए टेंडर निकलने को लेकर भी बात चल रही थी । लेकिन आखिरकार मेयर विधान उपाध्याय ने यह साफ कर दिया कि 1 दिसंबर से नगर निगम खुद ही पार्किंग चलाएगी । अब देखना यह है कि इससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था कितना सुधार आता है और लोगों को जाम से कितनी मुक्ति मिलती है












