बाराबनी थाने की पुलिस ने जब्त किया 85 टन अवैध कोयला:
1 min read
बाराबनी :गुप्त सूत्रों से मिली सूचना पर बाराबनी थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया.बाराबनी के भाटाश और कपिश्ता इलाके में छापेमारी कर करीब 85 टन अवैध कोयला जब्त किया गया.इस घटना में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया । पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना में कोई और शामिल तो नहीं है।












