साउथ ट्रैफिक प्रभारी चिन्मय मंडल के नेतृत्व में आश्रम मोड़ पर हुई रास्ते पर मार्किंग:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से ट्रैफिक को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। ट्रैफिक अधिकारियों द्वारा कई परियोजनाएं ली जा रही है जिससे ट्रैफिक को सुचारू किया जा सके साथ ही सड़क हादसों में कमी आए। इसी क्रम मे आज आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड की तरफ से आसनसोल के आश्रम मोड़ इलाके में रास्ते पर मार्किंग की गई । साउथ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी चिन्मय मंडल की निगरानी में यह कार्य किया गया । दरअसल आश्रम मोड का इलाका बेहद व्यस्त इलाका है । रोज़ाना हजारों की संख्या में वाहन यहां से गुजरते हैं । ऐसे में राहगीरों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और वह किसी हादसे का शिकार न हो इसके लिए यह पहल की गई है।












