आसनसोल के बीबी कॉलेज में हुआ डेंगू को लेकर जागरूकता कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :बीते कुछ महीनों से पूरे प्रदेश के साथ-साथ शिल्पांचल के भी विभिन्न इलाकों में डेंगू काफी तेजी से फैल रहा है राज्य सरकार की तरफ से इसकी रोकथाम के लिए काफी कोशिशें की जा रही है लेकिन लोगों में जागरूकता के अभाव में इस पर पूरी तरह से नकेल नहीं कसी जा रही है आज आसनसोल के बीबी कॉलेज में डेंगू को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मानस प्रामाणिक ने बीबी कॉलेज के एनसीसी और एन एस एस कैडेट्स को डेंगू को लेकर जागरूक किया इस बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ वासु ने कहा कि और डेंगू काफी तेजी से फैल रहा है विशेषकर अक्टूबर के महीने में यह काफी तेजी से फैलता है इसे देखते हुए आज कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि बीबी कॉलेज के एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स को डेंगू को लेकर जागरूक किया गया ताकि आने वाले समय में वह लोगों को जागरूक कर सकें












