डेंगू को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से नगर निगम के चार नंबर बोरो कार्यालय में अधिकारी की अनुपस्थिति में कुर्सी पर चिपका दी गई ज्ञापन की कॉपी:
1 min read

आसनसोल :आज भारतीय जनता युवा मोर्चा आसनसोल उत्तर विधानसभा यूनिट की तरफ से आसनसोल नगर निगम के सुकांतो मैदान के निकट स्थित बोरो चार में एक ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम था जिस तरह से पूरे प्रदेश के साथ-साथ शिल्पांचल में भी डेंगू फैल रहा है इसी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया गया था इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष मुखर्जी ने कहा कि जिस तरह से आसनसोल नगर निगम की लापरवाही की वजह से इस इलाके में डेंगू कहर बनकर टूट रहा है इसी के खिलाफ आज बोरो 4 में ज्ञापन सौंपा जा रहा है इसके उपरांत भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य बोरो चार के स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में गए लेकिन वहां किसी भी अधिकारी को ना पाकर संगठन के सदस्य कार्यालय के अंदर ही नारेबाजी करने लगे उनका कहना था कि जब पार्टी की तरफ से ज्ञापन के बारे में पहले ही बोरो 4 के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था तब उनका ज्ञापन लेने के लिए कोई दफ्तर में मौजूद क्यों नहीं था इसके खिलाफ उन्होंने जमकर नारेबाजी की इसके उपरांत निगम के स्वास्थ्य अधिकारी के साथ इन्होंने फोन पर बात की काफी देर तक बातचीत के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने अधिकारी की कुर्सी पर ज्ञापन चिपका दिया और नारेबाजी करते हुए कार्यालय से बाहर आ गए इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए संतोष मुखर्जी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पहले ही यहां के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था कि आज डेंगू जैसे एक गंभीर मसले पर ज्ञापन सौंपा जाएगा लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि आज उनका ज्ञापन लेने के लिए यहां पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं था सभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह अपनी जिम्मेदारियों से भागते नजर आए उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज पूरे शिल्पांचल के साथ-साथ पूरे राज्य में डेंगू कहर बनकर टूट रहा है क्योंकि स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन बेहद लापरवाह है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और अगर नगर निगम की तरफ से डेंगू को रोकने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में और बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी इस मौके पर संतोष मुखर्जी के अलावा पूर्व पार्षद आशा शर्मा सुधीर मोदी विष्णु गुप्ता रोनी वर्मा सैकत हजरा जय किशन ठाकुर सहित तमाम भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।














