किया गया आसनसोल कराटे होम प्वाइंट सोसायटी में एडवांस कुमिते सेमिनार 2022 का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल कराटे होम प्वाइंट सोसायटी में आज एडवांस कुमिते सेमिनार 2022 का आयोजन किया गया। इस संदर्भ मे जानकारी देते हुए संस्था के कर्णधार गणेश प्रसाद ने बताया कि आज उनकी संस्था में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के लिए बेल्ट की परीक्षा ली गई । उन्होंने बताया कि पिछली परीक्षा अक्टूबर 2021 में हुई थी । अब इस साल की जा रही है। गणेश प्रसाद ने कहा कि कल बेल्ट की परीक्षा ली गई थी आज कुमिटे सेमिनार का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि आने वाले समय में राज्य स्तर की एक प्रतियोगिता का आयोजन होगा । वहीं बहुत जल्द जापान से आकर एक प्रशिक्षक बच्चों को प्रशिक्षण देंगे । साथ ही बहुत जल्द आसनसोल में एक अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराने की भी योजना है । गणेश प्रसाद ने कहा कि उनका संस्थान आसनसोल सहित रानीगंज बर्नपुर आदि इलाकों में भी है ।












