रिच ड्रेजिंग कंपनी के मुआवजे का चेक बाउंस होने पर दानिश अजीज ने जताई कड़ी आपत्ति:
1 min read
आसनसोल :दामोदर नदी की सफाई के लिए रिच नामक एक ड्रेजिंग कंपनी को ठेका दिया गया था इस कंपनी के बालू लदे एक वाहन की चपेट में आने से 2 नवंबर को चित्रा मोड़ के पास तृणमूल कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी इसके बाद कंपनी की तरफ से उनके परिजनों को मुआवजा दिया गया था लेकिन पता चला है कि जो चेक कंपनी की तरफ से उनके परिजनों को दिया गया था वह बाउंस हो गया है इसे लेकर आज पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक तो रीच ड्रेजिंग कंपनी लोगों की जान ले रही है और मुआवजे के नाम पर लोगों का मखौल उड़ाया जा रहा है उन्होंने कहा कि जो मुआवजे का चेक दिया गया था वह क्लियर नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने मृतक के परिजनों से बात की है तब यह मामला सामने आया है उन्होंने आरोप लगाया कि यह कंपनी नदी की सफाई के नाम पर बालु की तस्करी कर रही है दानिश अजीज ने साफ कहा कि अगर 2 दिनों के अंदर मृतकों के परिजनों को मुआवजा नहीं मिला तो जहां-जहां से इस कंपनी के बालु का परिवहन होता है चाहे वह डामरा हो या चित्रा या कोर्ट मोड़ या फिर जुबली ए आई एम आई एम के कार्यकर्ताओं उनके नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करेंगे और इस कंपनी के बालु के परिवहन को बंद करवा देंगे ।













