पुर्व पार्षद दीपक साव का पुर्व मेयर जितेंद्र तिवारी और पुर्व बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर पर गंभीर आरोप:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 27 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद दीपक कुमार साव ने आज पुर्व मेयर जितेंद्र तिवारी और पुर्व बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर पर संगीन आरोप लगाये । इस संदर्भ में उन्होंने आज मेयर बिधान उपाध्याय से भी मुलाकात की । दीपक साव ने आरोप लगाया कि सितंबर 2019 से लेकर फरवरी 2022 तक बोरो 3 के कुछ कर्मियों को डबल सैलरी दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि उनके पास प्रमाण भी है जिससे यह साबित हो जाएगा। दीपक साव ने कहा कि चुंकि जितेंद्र तिवारी तब मेयर थे और गुलाम सरवर बोरो 3 के चेयरमैन थे इसलिए वह अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए क्योंकि इस तरह से आम जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा था इसे उन्होंने एक बहुत बड़ी धांधली करार दिया उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी लिखकर अवगत कराया है इस संदर्भ में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी उनको आज ही इस संदर्भ में शिकायत मिली है और वह इस मामले की पूरी जांच करवाएंगे मेयर ने बताया कि इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया था लेकिन उस समय जिसके खिलाफ यह शिकायत आई थी उसे कैंसर था इसलिए मानवीय कारणों से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी । आरोपों के संदर्भ में जब हमने कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर से बात की तो उन्होंने अपने ऊपर दीपक साव द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले उन्होंने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और जल परियोजना को लेकर कुछ सवाल खड़े किए थे उसी की प्रतिक्रिया स्वरूप यह आरोप लगाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इन आरोपों में कोई दम नहीं है और दीपक साव से यह सब बुलवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिन 26 महीनों में डबल सैलरी की बात रखी जा रही है उसके शिकायत तो खुद उन्होंने की थी और वह किसी भी स्तर की जांच के लिए तैयार है चाहे वह जांच डीएम लेवल की हो या सीएम लेवल की उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अगर दीपक साव की जमीन की दलाली को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन कर दिया गया तो बहुत से राजों से पर्दाफाश हो जाएगा गुलाम सरवर ने कहा कि यह जब की बात है तब तो वह भी उस बोर्ड के सदस्य हुआ करते थे तब वह खामोश क्यों रहे












