94 नंबर वार्ड में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने लगाई मेयर विधान उपाध्याय से गुहार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 94 में पीने के पानी की समस्या है.इस समस्या को लेकर आज वहां के निवासियों ने आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय से संपर्क किया । उन्होंने बताया कि 94 नंबर वार्ड अंतर्गत धेनुआ क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या है नतीजतन क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है।इसलिए इस मामले में मेयर बिधान उपाध्याय से गुहार लगाई गई ।मेयर बिधान उपाध्याय ने मामले पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है । इनका कहना है कि इनके वार्ड में पाईप लाईन भी है और नल भी लेकिन काली पुजा के बाद से अचानक पानी आना बंद हो गया है । महिलाओं को दूर दराज से पानी लाना पड़ता है












