डामरा में बालू लदे डंपर की चपेट में आकर मरने वाले व्यक्ति के परिजनों से दानिश अजीज ने की मुलाकात:
1 min readआसनसोल :बीते 14 नवंबर को आसनसोल के डामरा इलाके में बालू लदे डंपर की चपेट में आने से गरीबन धाड़ी नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी वह डामरा के न्यू घुषिक तीन नंबर इलाके के निवासी थे आज पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज उनके परिजनों से मिलने डामरा पहुंचे उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया और कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए दानिश अजीज ने कहा कि शिल्पांचल में लगातार हो रही इन घटनाओं के लिए वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आसनसोल उत्तर के विधायक राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को जिम्मेदार मानते हैं उन्होंने कहा कि नदी की ड्रेजिंग के लिए रीज नामक एक कंपनी को ठेका दिया गया है ऐसा लग रहा है कि प्रशासन कंपनी को दिये गए ठेके को इंसानी जिंदगी से ज्यादा तरजीह दे रही है तभी बालू लदे डंपर की चपेट में आने से बार-बार हो रही मौतों पर भी प्रशासन खामोश है दानिश अजीज ने साफ कहा कि प्रशासन लोगों के प्रति जवाबदेह हैं और अगर इस तरह की घटनाएं होती रही तो ए आई एम आई एम खामोश नहीं बैठेगा उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि जल्द से जल्द बालु के यातायात के लिए वैकल्पिक रास्ते का चुनाव किया जाए और जब तक ऐसा नहीं होता तब तक पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में बालू का आवागमन बंद रहे












