दो उप मेयर के बिल को राज्यपाल की मंजूरी प्रदान करने पर मेयर विधान उपाध्याय ने जताई खुशी:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने हाल ही में आसनसोल नगर निगम में 2 उप मेयर के बिल को मंजूरी प्रदान कर दी है अब उम्मीद है की विधानसभा के शीतकालीन अधिवेशन में इस बिल को कानून की शक्ल प्रदान कर दी जाएगी और बहुत जल्द आसनसोल मैं बीते 9 महीनों से उप मेयर के पद को लेकर जो गतिरोध चल रहा है वह खत्म हो जाएगा इसे लेकर आज जब हमने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है और बहुत जल्द दोनों उप मेयर अपना पदभार संभाल लेंगे और उम्मीद है की नागरिकों को और बेहतर ढंग से नागरिक सुविधाएं पहुंचाई जा सकेंगी












