shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल नगर निगम की तरफ से मनाई गई भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133वीं जयंती मनाई गई।इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक, नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारियों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे उन्होंने भारत को उस समय संभाला जब भारत को आजादी मिली थी और आर्थिक स्थिति बेहद जर्जर थी ऐसे में उन्होंने भारत को आधुनिक भारत के रूप में बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की और कारखाने लगाने के लिए नीतियां बनाई उन्होंने कहा कि अगर भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है तो पंडित नेहरू के आदर्शों पर चलने की जरूरत है वहीं गुरुदास चटर्जी ने कहा के आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 133 वी जयंती है उनके जन्मदिवस पर आज उन्हें आसनसोल नगर निगम की तरफ से श्रद्धांजलि दी जा रही है आसनसोल नगर निगम हमेशा महापुरुषों के जन्मदिन और उनके पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है ताकि आने वाली पीढ़ी उनके आदर्शों पर चलकर एक मजबूत राष्ट्र व समाज का निर्माण कर सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page