डामरा हादसे पर पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज ने जताई नाराजगी धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के डामरा इलाके में आज सुबह बालू लदे एक डंबर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई इसे लेकर पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर कल सुबह 11 बजे तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और बालू के कारोबार पर नकेल नहीं कसी गई तो कल 12 बजे वह आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ट्रैफिक के दफ्तर के समक्ष धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे दानिश अजीज ने कहा इससे पहले जब 2 तारीख को बर्नपुर रोड पर बालु के डंपर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी तब 7 तारीख को उन्होंने ए आई एम आई एम की तरफ से डीसी ट्रैफिक आनंद राय से मुलाकात की थी तब आनंद राय ने पार्टी को आश्वासन दिया था कि भविष्य में इस तरह के हादसे वह नहीं होने देंगे लेकिन फिर रविवार रात या सोमवार अहले सुबह इस तरह का एक हादसा होता है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली जाती है पुलिस आनन-फानन में उस व्यक्ति की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज देती हैं दानिश अजीज ने कहा की वह प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी यह सवाल करना चाहते हैं कि नदी की गहराई बढ़ाने के लिए ड्रेजिंग के नाम पर यह क्या किया जा रहा है उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या यह राज्य सरकार की जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कोई नई तरकीब है?












