shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

डामरा हादसे पर विधायक अग्निमित्रा पाल ने पुलिस प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के डामरा में आज सुबह बालू लदे एक डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई वह व्यक्ति सुबह काम पर जा रहा था जब और डंपर की चपेट में आ गया इस घटना पर तीव्र नाराजगी व्यक्त करते हुए आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जिस तरह से आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं उसे लेकर प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और इस वजह से आए दिन लोगों की जाने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में बर्नपुर रोड पर दो युवकों की मौत हुई थी वहां भी बालू लदे एक डंपर ने उन को टक्कर मारी थी और आज डामरा में एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी ‌। उन्होंने कहा कि आज की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उस व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हो गया और पुलिस उसे शव को लेकर कहीं चली गई जिससे मृतक के परिवारों को शव को देखना भी नसीब नहीं हुआ। आसनसोल दक्षिण की विधायक ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में इस तरह से लोगों को मरने नहीं देंगी उन्होंने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर डामरा के जन बहुल रास्तों पर बालू लदे डंपरों का आवागमन बंद नहीं किया गया तो भाजपा सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन करेगी इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार को उनकी इच्छा अनुसार मुआवजा देने की मांग की अग्निमित्रा पाल ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हुई है इसमें मुआवजे को लेकर किसी प्रकार कि कोई बात नहीं हो सकती मृतक का परिवार जितना मुआवजा चाहता है उसे उतना ही मुआवजा दिया जाना चाहिए और उतना ही देना होगा इसके साथ ही उन्होंने बालू के जिस डंपर के कारण यह हादसा हुआ है उसके खिलाफ कत्ल का मुकदमा दर्ज करने की मांग की उन्होंने कहा कि शराब के नशे में डंपर चला कर इस तरह के हादसे करते हैं जिससे लोगों की जाने चली जाती हैं वह अपने विधानसभा क्षेत्र में इसे नहीं होने देंगी इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि बालू माफियाओं से उनको रिश्वत मिलती है वहीं उन्होंने टीएमसी नेताओं पर भी इस पूरे सिंडिकेट में शामिल होने का आरोप लगाया विधायक ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जो वैध डंपर है उनको चलने दिया जाएगा अवैध पर्व पर नकेल कसी जाएगी इसका मतलब पुलिस भी यह जानती है कि वहां पर अवैध डंपर चलते हैं उन्होंने एक बार फिर से कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर उनकी तीनों मांगे नहीं मानी गई तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगी और इसमें वह सभी डामरा वासी शामिल होंगे जो इस पर नकेल कसना चाहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page