लक्ष्मी भंडार को लेकर टीएमसी नेता अमल पंडा के बयान पर दानिश अजीज ने दी तीखी प्रतिक्रिया:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घटाल इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यक्रम में वहां के टीएमसी नेता अमल पांडा ने कार्यक्रम में महिलाओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम में मंच पर बैठे टीएमसी के कद्दावर नेता पूर्णेन्दु बसु को संबोधित करते हुए कहा था कि वह ममता बनर्जी से कहें कि लक्ष्मी भंडार बंद कर दें इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बर्दवान जिले के ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज ने कहा लक्ष्मी भंडार एक सरकारी परियोजना है ऐसे में टीएमसी नेता अमल पंडा यह कैसे कह सकते हैं की पार्टी के कार्यक्रम में नहीं आने पर महिलाओं के लिए इस परियोजना को बंद कर दिया जाए उन्होंने कहा कि क्या इसका मतलब महिलाओं को चुनाव के वक्त लक्ष्मी भंडार परियोजना का नाम पर चॉकलेट दिया गया था उन्होंने कहा कि जो परियोजना लक्ष्मी माता के नाम पर चलाई जा रही है जिसे महिला सशक्तिकरण के हथियार के रूप में देखा जा रहा था उसके बारे में इस तरह से बोलकर उन्होंने ना सिर्फ इस परियोजना का अपमान किया है बल्कि इस प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है दानिश अजीज ने साफ कहा कि यह एक सरकारी परियोजना है जिसको पाने का अधिकार सत्ता पक्ष को समर्थन देने वाली महिलाओं के साथ साथ हर उस महिला को है जो पश्चिम बंगाल की निवासी है चाहे वह किसी भी पार्टी का समर्थन करती क्यों ना हो । दानिश अजीज ने अपने वक्तव्य में आसनसोल से मंत्री बने घटक से भी इस बारे में सफाई देने की मांग की












