shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अयोग्य कंपनी को जल परियोजना का काम सौंपे जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने उठाई आवाज:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया इस संवाददाता सम्मेलन के जरिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम की जल परियोजना को लेकर कुछ सवाल खड़े किए और यह आरोप लगाया कि आसनसोल नगर निगम में सत्तापक्ष की ही एक लॉबी काम कर रही है जो कोलकाता में वर्तमान मेंयर विधान उपाध्याय को नाकारा साबित करना चाहती है इसमें आसनसोल नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की भी मिलीभगत है उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं और कर्मचारियों का यह गिरोह मेयर को भटका रहा है उनको गलत जानकारियां दे रहा है उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत यह कहा गया था कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के सभी इलाकों में रहने वाले लोगों को 24 घंटे घर में पानी मुहैया किया जाएगा उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसा हुआ है ? उन्होंने दावा किया कि आज आसनसोल नगर निगम में एक भी घर ऐसा नहीं है जहां 24 घंटे निगम का पानी मिलता हो उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि वह अमृत परियोजना असफल रही इसके लिए भी उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा उनकी वजह से यह परियोजना असफल रही और जनता के पैसे की बर्बादी हुई इसके बाद उन्होंने भूता बुरी में रिवर बेड ट्यूब वेल लगाने के काम के बारे में बताया उन्होंने कहा कि भूताबुड़ी पंप हाउस में 81 लाख रुपए की लागत से रिवर बेड ट्यूबवेल लगाने की परियोजना ली गई थी जिससे कि इस पंप हाउस से निकलने वाले पानी की गुणवत्ता और मात्रा बढ़े। गुलाम सरवर ने कहा कि इसके लिए 81 लाख रुपए से टेंडर भी निकाला गया था लेकिन वह टेंडर सामंथा कंस्ट्रक्शन नामक एक ऐसे कंपनी को दिया गया जिसके पास इस तरह के काम करने का कोई पूर्व अनुभव नहीं था जबकि उसी टेंडर के तीन नंबर पॉइंट में यह साफ कहा गया है कि उसी कंपनी को यह टेंडर दिया जाएगा जिसे इस तरह के काम करने का पूर्व अनुभव हो तो उनका सवाल था कि आम जनता के पैसे की बर्बादी करते हुए सामंथा कंस्ट्रक्शन को यह टेंडर कैसे दिया जाए सका । इसके साथ ही जनता के पैसे की बर्बादी का एक और उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जहां पर 81 लाख रुपए की लागत से यह काम हो रहा है वहीं पर 21 करोड़ की लागत से एक इनफील्ट्रेशन गैलरी बनाया जाएगा और उसको बनाने के लिए इस निर्माण को तोड़ना पड़ेगा उन्होंने इसे जनता के पैसे की बर्बादी करार दिया उन्होंने साफ कहा कि इस तरह से जनता के पैसे की लूट कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और बिना किसी पूर्व अनुभव के समंता कंस्ट्रक्शन को यह काम दिए जाने को लेकर उन्होंने नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई है अगर इसका जवाब कांग्रेस को नहीं मिला तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी लेकिन जनता के पैसे की बर्बादी बर्दाश्त नहीं करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page