आसनसोल के बीबी कालेज में गवर्निंग बॉडी की बैठक के मंत्री मलय घटक ने की शिरकत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के उषाग्रम में स्थित बीबी कालेज में कालेज के गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई। शनिवार को हुई इस बैठक में मंत्री तथा गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन मलय घटक, बीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिताभ बोस आदि उपस्थित थे । ज्ञात हो कि आज की बैठक में महाविद्यालय की समस्याओं पर चर्चा की गयी.साथ ही महाविद्यालय के विकास पर भी चर्चा की गयी । इस कालेज में लाइब्रेरी भवन का निर्माण लगभग पुरा हो चुका है वहीं हिन्दी विभाग के नए भवन में भी चार बड़े कमरे बनकर तैयार हो चुके हैं जिससे हिंदी विभाग में बढ़ते छात्रों को स्थान दिया जा सके












