मुर्गासोल में एक व्यक्ति को मारा गया चाकु इलाके में तनाव:
1 min read
आसनसोल :एक युवक पर सरेआम चाकू से वार किया गया, जिससे तनाव पसर गया। घटना आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के मुर्गसोल इलाके में गुरुवार रात की है. कथित तौर पर आपसी विवाद को लेकर एक युवक को सार्वजनिक रूप से चाकू मार दिया गया। .आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है।गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाने वाले युवकों ने बताया कि जब उन्होंने आपस में विवाद के बारे में बात करने की कोशिश की तो उस्मान नाम का नूरुद्दीन रोड का एक लड़का उससे बहस करने लगा और उसने कथित तौर पर उस पर चाकू से वार कर दिया । वह गंभीर रूप से घायल हो गया और लहुलुहान हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पाकर टीएमसी नेता सैयद मोहम्मद अफरोज भी पंहूच गए ।












