एसबी गोरई रोड के किनारे स्थित विद्यासागर मैदान को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई हियरिंग:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के एसबी गोरई रोड के किनारे स्थित विद्यासागर मैदान को लेकर आज आसनसोल नगर निगम में एक हियरिंग हुई इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज विद्यासागर मैदान को लेकर हियरिंग हुई 2006 से कोशिश की जा रही है कि इस मैदान को आसनसोल नगर निगम के अधीन लाया जा सके लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है नगर निगम उसे अपने अधीन है लाना चाहता है ताकि उस मैदान का जनहित में उपयोग किया जा सके लेकिन कुछ लोग उसे निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वामपंथियों के जमाने में उन्होंने आंदोलन किया था लेकिन आज लोग सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं सार्थक काम कोई नहीं करता अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में इसी मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया कि किस तरह से उस मैदान को नगर निगम के अधीन लाया जा सके जिससे उस मैदान का सही इस्तेमाल किया जा सके जिससे आम जनता को फायदा हो














