जोर शोर से चल रही है आसनसोल उत्सव के अंतिम समय की तैयारियां:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल महोत्सव 11 नवंबर से शुरू होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ज्ञात हो कि इस बार आसनसोल महोत्सव में 128 स्टॉल लगाए जाएंगे। इस महोत्सव का उद्घाटन कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक करेंगे। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे यह उत्सव 20 नवंबर तक चलेगा । आज यहां अंतिम समय में तैयारीयां की जा रही थी।

इस संदर्भ में सांस्कृतिक संपादक चंद्रशेखर गुंडों ने कहा कि कल से आसनसोल उत्सव की शुरुआत होने वाली है मंत्री मलय घटक के मार्गदर्शन में 6 साल पहले इस उत्सव की शुरुआत हुई थी जो कि आज पूरे बंगाल में अपना एक मकाम हासिल कर चुकी है उन्होंने कहा कि इस बार कुल 128 स्टाल लगाए गए हैं। चंद्रशेखर कुंडू ने कहा की यहां स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे उन्होंने कहा कि यहां पर जोर शोर से अंतिम समय की तैयारियां चल रही हैं और उनको पूरी उम्मीद है कि इस बार भारी संख्या में लोग आसनसोल में आएंगे बीते 2 सालों कोरोना के कारण उत्सव नहीं किया जा सका था लेकिन इस बार सभी इसे लेकर उत्साहित है












