रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से हुआ विजया सम्मेलन का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल क्लब में बुधवार रात को रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां शिल्पांचल के कई स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया इनमें तारक चैटर्जी मीता राय अमृता मुखर्जी प्रमुख है इनकी गायकी से सभी मंत्रमुग्ध हो गए इस मौके पर यहां संस्था के अध्यक्ष तापस घोष सचिव सुजाता मुखर्जी सचिन राय सपन चौधरी गौतम चौधरी सुरजीत मुखर्जी विकास बनर्जी विश्व रंजन दास गुप्ता कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सचिव सुजाता मुखर्जी ने बताया कि आज रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ताकि यहां पर सभी सदस्य और उनके परिवार एकत्रित हो सके और एक खुशनुमा शाम गुजार सकें उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कुछ कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां पेश की जिन्हें सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए इसके साथ ही संगठन को भविष्य में और कैसे आगे ले जाए जा सके इस पर भी विचार विमर्श हुआ












