आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने पार्षद जीतू सिंह पर लगाए गंभीर आरोप जीतू सिंह ने किया खंडन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा मेयर विधान उपाध्याय से मिलने नगर निगम मुख्यालय पहुंचे उनके साथ 41 नंबर वार्ड के कुछ व्यापारी और आम लोग भी थे उन्होंने मेयर से 41 नंबर वार्ड के पार्षद जीतू सिंह की गतिविधियों को लेकर शिकायत की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए शंभू नाथ झा ने आरोप लगाया की जीतू सिंह में 41 नंबर वार्ड में आतंक मचा रखा है वह कभी भी कहीं भी चले जाते हैं और लोगों से दूर्व्यवहार करते हैं शंभू नाथ झा ने कहा कि जीतू सिंह एक जनप्रतिनिधि हैं और यही बात आज उन्होंने मेयर से कही कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका फर्ज बनता है कि वह लोगों से अच्छा बर्ताव करें लेकिन वह लोगों से अच्छा बर्ताव तो करते नहीं है ऊपर से वह व्यापारियों से धन उगाही भी करते हैं वह डरा धमका कर लोगों से पैसे रखने की कोशिश करते हैं इसमें सुकांतो मैदान के पास जो बोरो कार्यालय है उसके कुछ कर्मचारियों का वह इस्तेमाल करते हैं उन्होंने मैहर से अनुरोध किया कि जीतू सिंह की गतिविधियों पर नकेल कसी जाए ताकि वह इस तरह का बर्ताव बंद करें हालांकि जब हमने पार्षद जीतू सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जाने वाले सभी आरोप निराधार हैं और उन्होंने कभी किसी से धन उगाही की कोशिश नहीं की उन्होंने कहा कि जो व्यापारी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं उनकी हैसियत नहीं है कि वह उन्हें पैसे दें अगर वह चाहे तो इनको खरीद सकते हैं हालांकि उन्होंने आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि जो चेंबर भवन है उसी का टैक्स नहीं दिया जाता यहां तक कि कई व्यापारी अपने घरों का टैक्स तक नहीं देते उन्होंने साफ कहा की पार्षद होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह अपने वार्ड से ज्यादा से ज्यादा कर अदायगी करें ताकि मेयर के हाथों को मजबूत किया जा सके उन्होंने साफ कहा कि वह किसी को भी अवैध काम करने नहीं देंगे । जब जीतू सिंह से पूछा गया कि उन पर ये आरोप लगाया जा रहा है कि वह खुद को ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से भी बड़ा नेता मानने लगे हैं तो जीतू सिंह ने कहा कि कोई भी नेता पैदाइशी नेता नहीं बनता जब कोई इंसान लोगों के हितों के लिए संघर्ष करता है तो लोग ही उसे नेता बनाते हैं ।













