shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर के भगीरथ प्रयास से 28 नंबर वार्ड के लोगों को मिलने वाला है पानी:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर के अथक प्रयासों के बाद बुधवार रात से इस वार्ड में पानी की समस्या दूर होती प्रतीत हो रही है बुधवार रात से यहां पर केटी रोड के तरी मोहल्ला मोड़ से लेकर रहमानिया स्कूल तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने खुद खड़े रहकर इस कार्य की शुरुआत करवाई बुधवार रात 11 बजे से जेसीबी के सहारे कार्य को शुरू किया गया । बुधवार रात रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक वहां मौजूद रहे और उन्होंने पूरे कार्य का निरीक्षण किया आपको बता दें कि 28 नंबर वार्ड में पीने के पानी की समस्या को लेकर गुलाम सरवर ने कई बार नगर निगम से गुहार लगाई थी विभिन्न बोर्ड मीटिंग में उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था और इस मुद्दे को लेकर उन्होंने मेयर को कई चिट्ठियां भी लिखी थी आखिरकार समस्या की गंभीरता को समझते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने इस कार्य के लिए 11 लाख रुपए से ज्यादा की राशि आवंटित की और कल से यहां पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया उम्मीदें की जा रही है कि अगले 2 महीने के अंदर यहां पर पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा जिससे कि इस वार्ड में पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी वार्ड के लोग और पार्षद गुलाम सरवर द्वारा लगातार किए गए प्रयासों से काफी खुश हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page