आसनसोल साउथ (सिटी) ब्लॉक के नवनियुक्त प्रभारीयों को किया गया सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 85 नंबर वार्ड में 85 नंबर वार्ड महिला तृणमूल-कांग्रेस ने गुरुवार शाम आसनसोल साउथ (सिटी) ब्लॉक की नई प्रभारी समिति सदस्यों के लिए स्वागत सभा का आयोजन किया । इस सभा में आसनसोल साउथ सिटी प्रखंड अध्यक्ष अनूप माजी, उपाध्यक्ष शिवानंद बाउरी, महिला तृणमूल कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष खुशबू रियाज, युवा तृणमूल प्रखंड अध्यक्ष अभिक गोस्वामी और श्रमिक संघ नेता अक्षय घोष और इस वार्ड की पार्षद कल्याणी राय ने भाग लिया ।इस मौके पर अनूप माजी ने कहा कि हमें बिना किसी गुटबाजी या लॉबी के तृणमूल कांग्रेस को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा














