बर्नपुर में लगाया गया दुआरे सरकार शिविर:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर थाना मैदान में दुआरे सरकार शिविर का आयोजन किया गया। आसनसोल नगर निगम द्वारा बुधवार को आयोजित इस शिविर में आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 78, 79 और 80 के लोगों को सरकारी सुविधाओं का सीधा लाभ पहुंचाया गया। इस शिविर मे लोगों ने लक्ष्मी भंडार, स्वास्थ्य साथी कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के लिए नामांकन किया है। 78 नंबर वार्ड के पार्षद अशोक रुद्रा ने बताया कि आज दुआरे सरकार के तहत यह शिविर लगाया गया जहां लोगों को विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने बताया की चूंकि पहले ही बहुत से लोगों को इन सभी परियोजनाओं का लाभ मिल चुका है इसलिए aj भीड़ काफी कम थी । उन्होने बताया की 22 तारीख को अगला शिविर लगाया जाएगा














