पूर्व उप मेयर तबस्सुम आरा ने मेयर विधान उपाध्याय को लिखा पत्र चार और वेलकम गेट बनाने का किया अनुरोध:
1 min read

कुलटी :आसनसोल नगर निगम की पूर्व उप मेयर तबस्सुम आरा ने आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय और कमिश्नर राहुल मजूमदार को शहर में बनने वाले वेलकम गेट के बारे में एक पत्र लिखा है इसके जरिए उन्होंने जिन 3 जगहों पर वेलकम गेट बनाए जा रहे हैं उसके साथ ही 4 और वेलकम गेट बनाने का अनुरोध किया है इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए तबस्सुम आरा ने कहा कि जब वह पिछले बोर्ड में उप मेयर थी तब एक डीपीआर बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया था जिसमें रानीगंज कुल्टी सहित चार और जगहों पर भी वेलकम गेट बनाने का अनुरोध किया गया था लेकिन लॉक डाउन लग जाने के कारण उस पर कार्य नहीं हो सका था लेकिन अब जबकि तीन वेलकम गेट बनाने की मंजूरी मिल गई है तो उन्होंने मेयर और कमिश्नर से अनुरोध किया है कि उन 4 जगहों पर भी वेलकम गेट बनाए जाए तबस्सुम आरा ने कहा कि यह चार वेलकम गेट में से एक रानीगंज में दूसरा जुबली मोड़ पर तीसरा झारखंड और बंगाल सीमा पर स्थित बेगुनिया चेक पोस्ट पर और चौथा पश्चिम बर्दवान और पुरुलिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र छिन्नमस्ता मंदिर और शेर शाह बाबा मजार के निकट बनाने की अपील की उन्होंने कहा कि इन 4 गेटों के निर्माण से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की शोभा और बढ़ेगी ताकि किसी अन्य राज्य या अन्य जिले से राज्य या जिले में प्रवेश करने वालों को एक सुखद अनुभूति होगी उन्होंने आशा जताई कि मेयर विधान उपाध्याय और कमिश्नर उनकी बातों पर गौर करेंगे और इन 4 स्थानों पर भी वेलकम गेट बनाने को मंजूरी प्रदान की जाएगी












