शहर की समस्याओं को लेकर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव ने लिखा मेयर को पत्र:
1 min read
आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखा है और आसनसोल शहर के कुछ समस्याओं की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया है इनमें पहली जो समस्या है वह 1. बस्तीन बाजार मोड़ पर जो पार्किंग बन रहा था वह है। उन्होंने कहा कि उसे या तो जल्द से जल्द बनाने की व्यवस्था की जाए या उसे बन्द कर रोड़ को चौड़ा करने की व्यवस्था की जाए । दूसरे जो समस्या है वह है2. हटन रोड की दयनीय अवस्था । अपने पत्र में शंभू नाथ झा ने लिखा है कि दिनों दिन हटन रोड की हालत खराब होती जा रही है । आने वाले दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल हो जायेगा । उन्होंने मेयर से इस पर ध्यान देने की अपील की। एक और समस्या जिसके प्रति उन्होंने मेयर का ध्यान आकर्षित किया है वह है 3. सारा शहर अतिक्रमण का शिकार होता जा रहा है लेकिन नगर निगम कुछ नहीं कर पा रहा है । जो शहर के लिए अशुभ संकेत है । इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम की आय को बढ़ाने के लिए कड़ाई बहुत ही जरूरत पर बल दिया । उन्होंने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रशासन से हमेशा सहयोग करना चाहता है और उम्मीद करता है कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स और आसनसोल नगर निगम के आपसी सहयोग से यह शहर एक बेहतर शहर में जरूर तब्दील होगा














