श्याम प्रभु का जन्मोत्सव कल धूमधाम से मनाया जाएगा:
1 min read
रानीगंज :श्री श्याम सेवा समिति रानीगंज श्याम परिवार की तरफ से 10 नवंबर गुरुवार को खानसुली तोदी भवन में भव्य श्याम प्रभु का भजन कार्यक्रम का आयोजन होगा इसको लेकर तैयारी जोरों शोरों से चल रही है भव्य पंडाल का स्वरूप एवं सजावट का कार्य चल रहा है श्याम प्रेमी अशोक तोदी, सरवन भूत, विजय छाछरिया एवं संतोष तोदी ने बताया कि गुरुवार के दिन पूरे रानीगंज को खाटू धाम बना दिया जाएगा श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा श्याम प्रभु के भक्तगण भारी संख्या में उपस्थित होंगे । हारे के सहारा श्याम प्रभु का अलौकिक सिंगार भजन कीर्तन का विराट कार्यक्रम का आयोजन के साथ साथ छप्पन भोग प्रसाद का आयोजन होगा।














