चित्रा मोड़ पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत पर आज बर्नपुर में निकाली गई मौन रैली:
1 min read
बर्नपुर :चित्रा मोड़ पर दो नवंबर को हुए सड़क दुर्घटना में जसवंत सिंह और विदेश देवघरिया नामक दो लोगों की मौत के बाद आज बर्नपुर में एक मौन रैली निकाला गया। यह मौन रैली बुधवार को बर्नपुर नागरिक सचेतनता मंच द्वारा आयोजित किया गया था। इस मौन रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की । इनका कहना था कि बालु के वाहनों के परिवहन के लिए बर्नपुर के बजाय अन्य मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।इस मौन रैली में शामिल लोगों ने पूरे बर्नपुर क्षेत्र की परिक्रमा की












