आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से हुआ शारद सम्मान 2022 का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :एडीडीए के कांफ्रेंस हॉल में शरद सम्मान 2022 का आयोजन किया गया । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित इस समारोह में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के विभिन्न पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया गया। नशा विरोधी विभाग में कल्याणपुर के सेक्टर को उनके इजिप्शियन थीम के लिए पहला इनाम दिया गया। वहीं कल्याणपुर के ही आदि दुर्गा पूजा कमेटी को द्वितीय पुरस्कार मिला जिन्होंने गोपी गायेन बाघा बाईन थीम पर पूजा का आयोजन किया था । दुर्गापुर के कोक ओवन थाना अंतर्गत टीएन स्कूल द्वारा मंदिर के थीम पर पूजा का आयोजन किया गया था । वही साइबर अपराध जागरूकता विभाग में कल्याणपुर सार्वजनिक को पहला इनाम दिया गया । इन्होंने चासिर घरे दुर्गा थीम पर पूजा का आयोजन किया गया था साइबर अपराध जागरूकता विभाग में इस पूजा कमेटी को पहला इनाम दिया गया । वहीं राधानगर एथलेटिक क्लब बर्नपुर को इस विभाग में दूसरा इनाम मिला उन्होंने इस बार राजस्थान एवं ग्राम थीम पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया था । धेमो मैन कोलियरी पूजा कमेटी ने इस बार बुर्ज खलीफा के थीम पर पूजा का आयोजन कर इस विभाग में तीसरा स्थान हासिल किया । वुमन सेफ्टी अवेयरनेस विभाग में अपकार गार्डन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी को पहला स्थान मिला उन्होंने इस बार रक्त करबी थीम पर पूजा का आयोजन किया और उन्हें इस विभाग में पहला स्थान मिला। रंगेर मेला के थीम पर पूजा का आयोजन कर दुर्गापुर के अग्रणी क्लब ने दूसरा स्थान हासिल किया। दुर्गापुर के ही मारकोनी क्लब द्वारा माटी थीम पर पूजा का आयोजन करने पर इस विभाग में तीसरा स्थान मिला। इन विभागों में पहले स्थान पर आने वाले कमिटियों को पांच हजार रुपए नकद एक सर्टिफिकेट दुसरे स्थान पर आने वाले कमिटियों को चार हजार रुपए नकद और एक सर्टिफिकेट तो वही तीसरे स्थान पर आने वाले कमिटियों को तीन हजार रुपए नकद और एक सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। सेफ ड्राइव सेव लाइफ जागरूकता विभाग में रानीगंज शिशु बागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी को पुरस्कार दिया गया उनको यह पुरस्कार सेफ ड्राइव सेव लाइफ विभाग में सर्वश्रेष्ठ थीम बनाने के लिए दिया गया । वही इसी विभाग में सर्वश्रेष्ठ डिस्प्ले के लिए आसनसोल के मित्र संघ को पुरस्कार मिला वही दुर्गापुर के आरक्षा वाहिनी आवासिक दुर्गा पूजा कमेटी ऑफ फर्स्ट आईआरबीएन कांप्लेक्स को सर्वश्रेष्ठ जागरूकता कार्यक्रम करने के लिए पुरस्कार दिया गया तीनों पूजा कमेटियों को 25 हजार रुपए नकद और 1 1 सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । इस मौके पर पुलिस कमिश्नर सुधीर नीलकंठम ने बताया कि इस साल इस क्षेत्र में 1140 पुजा का आयोजन किया गया था । उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा काली पूजा या कोई भी अन्य त्यौहार हो यह जनता के साथ सीधा संबंध बनाने का एक मौका होता है और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट चाहता है कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित हो क्योंकि इस तरह से अपराध को काबू करने में आसानी होती है














