चित्रा के पास सड़क दुर्घटना को लेकर पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम ने की डीसी ट्रैफिक आनंद राय से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :कुछ दिन पहले आसनसोल के बर्नपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी । इस सिलसिले में आज पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम एमआईएम ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ट्रैफिक आनंद राय से यातायात व्यवस्था सुधारने की गुहार लगाई । सोमवार को ए आई एम आई एम के पश्चिम बर्दवान जिलाध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी ट्रैफिक ने आनंद राय से मुलाकात कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की अपील की। पत्रकारों से बात करते हुए दानिश अजीज ने कहा की आज उन्होंने डीसी ट्रैफिक आनंद राय से मुलाकात की और उस दिन के हादसे को लेकर चर्चा की उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह हादसा हुआ वह काफी दुर्भाग्य जनक था और उन्होंने आज डीसी ट्रैफिक के सामने अपनी चिंता जाहिर की डीसी ट्रैफिक ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह के हादसे ना हो उसके लिए यातायात व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा वहीं उन्होंने अशोक रुद्रा के बयान को लेकर उन्हें कटघरे में खड़ा किया जिसमें उन्होंने कहा था कि बालू लदे हर एक ट्रैक्टर से 300 रुपए लिए जाते हैं दानिश अजीज ने कहा अशोक रुद्रा को इसका जवाब देना होगा कि 300 रुपए कौन लेता है और कहां जाता है वही उन्होंने कहा कि दोनों मृत युवक टीएमसी कर्मी थे लेकिन पता चला है की अस्पताल में बिट्टू सिंह को 5 घंटे तक इलाज नहीं मिला अगर टीएमसी अपने ही कार्यकर्ताओं को नहीं बचा सकते तो वह आम जनता कि क्या रक्षा करेगी












