इस्माइल के 60 फीट क्षेत्र में एक महिला की लटकती लाश बरामद किए जाने से सनसनी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के हीरापुर थाना क्षेत्र के इस्माइल के 60 फीट क्षेत्र में एक घर के अंदर से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है.घर के अंदर से फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश बरामद की गई । सूचना मिलने पर हीरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की । इस संदर्भ में 83 नंबर वार्ड के पार्षद मोहम्मद हसरतउल्लाह ने कहा कि आज दुआरे सरकार का कैंप हो रहा था वह कैंप में थे लेकिन अचानक लोगों ने कहा कि बहुत तेज बदबू आ रही है यह बदबू बीते दो-तीन दिनों से ही आ रहे थे लोगों ने सोचा होगा कि कोई जानवर मर गया होगा लेकिन आज बदबू बहुत तेज आ रही थी और इस महिला को दो-तीन दिनों से देखा भी नहीं गया था ऐसे में लोगों ने जब खोजबीन की तो देखा कि वह महिला अपने घर में फंदे से लटक रही है उन्होंने बताया कि वह महिला यहां अकेले रहती थी उनका कोई नहीं था उनकी बस एक बेटी है पार्षद ने कहा कि हीरापुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया














