shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हुआ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :गुरु नानक देव जी के 553वे प्रकाश पर्व के अवसर पर आज आसनसोल के रामबंधु तलाव इलाके में स्थित गुरुनानक नगर में आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि अन्य जगहों से भी बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने यहां चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया ।

आपको बता दें कि आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से बीते 3 दिनों से आसनसोल में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं नगर कीर्तन हर दिन लंगर का आयोजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए इस पवित्र अवसर को मनाया जा रहा है हमने जब आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा से बात की तो उन्होंने कहा की गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों के मानने वाले भी शामिल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमेशा सर्वधर्म समभाव तथा समाज के जो पिछड़े और वंचित वर्ग के लोग हैं उनका ध्यान रखने का उपदेश दिया है उन्हीं के उपदेशों का पालन करते हुए सिख समाज की तरफ से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम किए जाते हैं उन्होंने सभी से गुरु नानक देव जी के आदर्शों और उनकी वाणी का अनुसरण करने का आह्वान किया ताकि समाज में भाईचारा बना रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page