अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से किया गया मंत्री मलय घटक को सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक के अथक प्रयासों से कल्ला छट घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पक्का सीढ़ी नुमा बनाया गया है। घाट के दोनो तरफ इसके बन जाने से छट व्रतियो को काफी सुविधा हुई । मंत्री के इस प्रयास के लिए उनको धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए अंबेडकर स्पोर्टिग क्लब की तरफ से मंत्री मलय घटक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से अध्यक्ष राजेश प्रसाद सहित और भी कई सदस्य उपस्थित थे। मंत्री ने अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब को धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया की भविष्य में भी वह हमेशा क्लब के सदस्यों तथा छठ व्रतियों के साथ रहेंगे आपको बता दें कि किन्हीं कारणों से इस साल मंत्री मलय घटक छठ के अवसर पर कल्ला घाट पर उपस्थित नहीं हो सके थे इस वजह से अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से आसनसोल उत्सव मेला मैदान में मंत्री को सम्मानित किया गया












