रोशनी का इंतजाम करने की मांग लेकर बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात कर बर्नपुर गुरुद्वारा के सामने रौशनी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। इस संदर्भ में सुरेंद्र सिंह ने बताया 2015 में तत्कालीन मेयर तापस बनर्जी और सैल आईएसपी बर्नपुर के टाउन जीएम सुब्रतो घोष द्वारा एक हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया था। उन्होंने कहा कि इस लाइट को आसनसोल नगर निगम द्वारा मुहैया कराया गया था और ईसको द्वारा बिजली मुहैया कराई गई थी। लेकिन एक साल बाद ईसको ने बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इसके उपरांत 2018 में तत्कालीन मेयर जितेंद्र तिवारी के सौजन्य से वहां पर 15 बिजली के खंभे लगाए गए थे लेकिन उनमें करंट मुहैया नहीं कराए जाने से उनसे कोई फायदा नहीं होता है । ऐसे में गुरुद्वारे के समक्ष अंधेरा रहता है हाल ही में बर्नपुर के कुछ सिख समाज के लोगों ने स्थानीय पार्षद अशोक रुद्रा के कान भरे कि आसनसोल नगर निगम द्वारा मुहैया कराई जा रही बिजली का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। लेकिन आखिरकार अशोक रुद्रा को अपनी गलती का एहसास हुआ और लोगों द्वारा बरगला दिए जाने पर उन्होंने अफसोस भी जताया सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से अपील की कि वहां पर बिजली मुहैया कराई जाए ताकि गुरुद्वारे के सामने अंधेरा ना रहे मैंने उनकी बातों को गौर से सुना और अपनी पूरी टीम को वहां पर जल्द से जल्द बिजली मुहैया कराने का प्रबंध करने का निर्देश दिया














