स्वर्गीय मानिक उपाध्याय तथा पप्पु उपाध्याय की याद में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का विधायक तथा मेयर विधान उपाध्याय ने किया उद्घाटन:
1 min read

बाराबनी :बाराबनी तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज से एक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाराबनी के विधायक तथा आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय ने झंडोत्तोलन कर और गुब्बारे उड़ाकर इसका उद्घाटन किया । प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय मानिक उपाध्याय तथा पप्पु उपाध्याय की याद में किया गया । इस बारे मे जानकारी देते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि जब से इस प्रतियोगिता की शुरूआत हुई है यहां के लोगों ने इसे सर आंखों पर लिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में बाहर से भी एक से बढ़कर एक टीमें आती हैं जिनको खेलता देख यहां के खिलाड़ी बहुत कुछ सीखते हैं और उनका खेल भी निखरता है । उन्होने कहा कि मानिक उपाध्याय और पप्पु उपाध्याय की याद में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के लिए असित सिंह सहित बाराबनी ब्लाक तृणमूल कांग्रेस के हर नेता कार्यकर्ता और समर्थक को धन्यवाद दिया












