आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने लगाया गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा शिविर:
1 min read
आसनसोल :8 नवंबर को पूरे देश के साथ-साथ शिल्पांचल में भी गुरु नानक देव जी की 553 वी जयंती मनाई जाएगी इसे प्रकाश पर्व भी कहा जाता है उसी को देखते हुए आज शिल्पांचल में सिख समुदाय की तरफ से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था यह नगर कीर्तन इस्माइल से शुरू होकर हटन रोड के रास्ते जीटी रोड होते हुए रामबंधु तलाव इलाके में स्थित गुरुनानक नगर तक पहुंची रास्ते में विभिन्न संगठनों की तरफ से इस नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं और अन्य लोगों के लिए सेवा का प्रबंध किया गया था इसी क्रम में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से भी आसनसोल के आश्रम मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक शिविर का आयोजन किया गया था यहां आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी गण उपस्थित थे जिन्होंने नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को मिठाइयां शरबत आदि प्रदान किया और इस महान पर्व में अपनी सेवा प्रदान की इनमें उद्योगपति सचिन राय विनोद गुप्ता संजय तिवारी सहित आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित थे












