shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शिल्पांचल में हुए कई धार्मिक कार्यक्रम:

1 min read

आसनसोल :कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पुरेदेश के साथसाथ शिल्पांचल में भी सिख समुदाय के लोगों ने सुबह से प्रभात फेरी निकाली और साथ में एक गुरुद्वारे में कीर्तन और लंगर का आयोजन किया। प्रकाश पर्व यानी इसी दिन सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक जी का जन्म हुआ था तभी से उनके जन्मदिन को नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है।इस वर्ष गुरुनानक जयंती 8 नवंबर को है लेकिन नगर कीर्तन का आयोजन सिख समाज की ओर से 6 नवंबर को ही किया जा रहा है। आसनसोल में गुरु नानक हाई स्कूल से नगर कीर्तन शुरू होकर हटन रोड होते हुए जीटी रोड से होकर रामबंधु तालाब के समीप गुरुनानक नगर में संपन्न हुई। जगह जगह पर विभिन्न संगठनों के द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर 47 के बरसात राजेश तिवारी के नेतृत्व में रामधनी मोड़ के पास एक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में चाय पानी बिस्कुट एवं बच्चों के लिए चॉकलेट की व्यवस्था की गई थी। वार्ड के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर सहयोग किया। राजेश तिवारी ने कहा कि यह शोभायात्रा हमारे वार्ड से होकर गुजर रही है इसलिए कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया गया है। मानव सेवा ही मनुष्य का पहला धर्म होना चाहिए। पार्षद बनने के बाद सामाजिक कार्यों में हमेशा सहयोग किया है और आगे भी करते रहेंगे। पुष्प सज्जित ट्रक पर आस्था के केंद्र श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश किया गया था इनके सामने हाथों में कृपाण लिए पंत प्यारे पैदल चल रहे थे रास्तों को पानी से खींचा जा रहा था श्रद्धालुओं द्वारा मार्ग को झाड़ू से साफ किया जा रहा था। विभिन्न गुरुद्वारे के कीर्तनी जत्थे श्री गुरु नानक देव जी की पवित्र गुरुवाणी का ढोल मजीरा और हारमोनियम पर पूर्ण भक्ति भाव के साथ गायन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page