हब ओलंपियाड परीक्षा रविवार को संपन्न हुआ:
1 min read
बर्नपुर :हब ओलंपियाड परीक्षा WB 0642 के अंतर्गत दिनांक 6नवंबर 2022 को आयोजित हुआ।यह परीक्षा 12 स्कूलों में हुआ। यह स्कूल हैं 1 बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, बर्नपुर 2 डीएवी पब्लिक स्कूल, आसनसोल 3 ग्रीन पॉइंट एकेडमी, कुल्टी 4 द क्रिसेंट स्कूल, बर्नपुर 5 प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल,
कुल्टी 6 आसनसोल नॉर्थपॉइंट स्कूल, आसनसोल 7 सेंट क्रिस्टोफर मिशन स्कूल, हटिया 8 सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, चितरंजन 9 इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, कल्याणपुर 10 सेंट जूडस हाई स्कूल, रिवरसाइड, बर्नपुर 11 काशीनाथ लाहिरी पब्लिक स्कूल, बर्नपुर 12 बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल, चितरंजन। अंग्रेजी, विज्ञान और गणित इन तीन विषयों की परीक्षा कराई गई। तीन वर्गों में इन विषयों को बांटा गया। जैसे-कक्षा 3 के लिए अंग्रेजी, कक्षा 5 के लिए विज्ञान और कक्षा 8 के लिए गणित। हब ओलंपियाड परीक्षा कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है। बच्चें इन परीक्षाओं के माध्यम से अपने अंदर परीक्षा को लेकर भय से बहुत हद तक मुक्त हो सकेंगे। साथ ही उनमें सीखने की भावना जागृत होगी।
निदेशक सह प्राचार्य महोदय श्री सुशील कुमार सिन्हा ने इस परीक्षा का दामोदर अपने कंधे पर लिया। उनकी ही देकरेख में परीक्षा सुचारू ढंग से हुआ। प्राचार्य महोदय ने बच्चों में परीक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए पुरस्कार का प्रावधान भी रखा है।
परीक्षा बिना बाधा के विद्यालय में सुचारू ढंग से सम्पन्न हुआ।













