चित्रा के पास सड़क हादसे में मृत बिट्टू सिंह के परिजनों से मिला ए आई एम आई एम का प्रतिनिधिमंडल:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बर्नपुर रोड पर चित्र मोड़ के पास सड़क हादसे में मृत बिट्टू सिंह के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उनको सांत्वना दिया दानिश अजीज ने बिट्टू सिंह के परिजनों को इस दुख की घड़ी में हौसला दिया और कहा कि पार्टी उनके साथ है इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए दानिश अजीज ने कहा कि जिस तरह से बिट्टू सिंह की मौत हुई है वह काफी दुर्भाग्य जनक है । उन्होंने बताया कि ए आई एम आई एम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और बंगाल प्रदेश के पर्यवेक्षक माजिद हुसैन के दिशा निर्देशों के अनुसार आज संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने बिट्टू सिंह के परिजनों से मुलाकात की और कल डीसीपी ट्रेफिक से मुलाकात करेंगे और मांग करेंगे कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से भी बिट्टू सिंह और एक और मृत व्यक्ति के परिजनों को मुआवजा दिया जाए इस मौके पर दानिश अली के अलावा एजाज अहमद इफ्तेखार आलम मकीन जोसेफ आदि उपस्थित थे












